प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुपियामऊ चौकी स्थित बहलोलपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वीरेंद्र वर्मा (35) निवासी बहलोलपुर के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।
सूत्रों के अनुसार, सुबह तड़के वीरेंद्र का शव उसके कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन इसी बीच ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भुपियामऊ चौकी प्रभारी वरुण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी पत्नी और तीन बच्चों—एक बेटी व दो छोटे बेटों—का भरण-पोषण मजदूरी करके करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
रिश्तेदारों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली देहात थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
#PratapgarhNews #Bhupiamau #Bahlolpur #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #PoliceInvestigation #SuspiciousDeath #VirendraVerma

