प्रतापगढ़: जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर डीएम सख्त, फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश

Date:



प्रतापगढ़। जिला अस्पताल में अव्यवस्थित कार्यप्रणाली और दवा स्टोर में खराब व्यवस्थाओं को लेकर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने शुक्रवार को अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं के अव्यवस्थित रख-रखाव और स्टोर में फैली ग़ैर-व्यवस्था देख डीएम नाराज़ हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद चीफ फार्मासिस्ट कैलाश नाथ और फार्मासिस्ट बी. के. श्रीवास्तव को कड़ी फटकार लगाई और दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम पर्चा काउंटर पर पहुंचे, जहाँ मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी लाइन लगी थी। डीएम ने कई मरीजों से उनकी समस्याएं जानी और अस्पताल प्रशासन को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

ओपीडी में टोकन सिस्टम लागू करने का निर्देश

ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए डीएम ने अस्पताल में तुरंत टोकन सिस्टम लागू करने के आदेश दिए, ताकि मरीजों को क्रमवार सुविधा मिल सके।

अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में वेटिंग पर भी नाराजगी

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में लंबे इंतजार को लेकर भी डीएम ने असंतोष व्यक्त किया और सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि मरीजों को समय पर जांच की सुविधा मिल सके।

वार्ड और आपरेशन थियेटर का निरीक्षण

डीएम शिव सहाय अवस्थी ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक और ब्लड कंपोनेंट यूनिट का भी निरीक्षण किया। वहीं कई मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की सेवाओं और उपलब्ध दवाइयों के बारे में जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

डीएम के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छह वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत: रात से था लापता, शव मिलने से हड़कंप

प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में मंगलवार...

SIR अभियान में प्रशासन एक्शन मोड में, प्रतापगढ़ में DM शिव सहाय अवस्थी का सख्त रुख

https://youtu.be/Ewv0tfD4pcQ?si=8Myhn-z0U2N21QQJ प्रतापगढ़। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को...

भुपियामऊ: कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर हंगामा

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत...