छह वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत: रात से था लापता, शव मिलने से हड़कंप

Date:

प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक छह वर्षीय मासूम बच्चे का शव घर के पास खेत में पड़ा मिला। बच्चा सोमवार रात गांव में आए बरात में शामिल होने गया था, जिसके बाद से वह गायब था।

जानकारी के अनुसार, चौबेपुर निवासी बाबूलाल का बेटा यश (6) शाम को घर के ठीक बगल आई बरात में खेलते हुए देखा गया था। रात करीब बारह बजे के बाद परिवार वालों ने जब यश को खोजा तो वह कहीं नहीं मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार सुबह घर के पास ही खेत में बच्चे का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और सीओ सिटी प्रशांत राज भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों ने बालक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रतापगढ़: जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर डीएम सख्त, फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश

https://youtu.be/X_IjGDr3c9A?si=JXsyDf-S4tHCY4gJ प्रतापगढ़। जिला अस्पताल में अव्यवस्थित कार्यप्रणाली और दवा स्टोर...

SIR अभियान में प्रशासन एक्शन मोड में, प्रतापगढ़ में DM शिव सहाय अवस्थी का सख्त रुख

https://youtu.be/Ewv0tfD4pcQ?si=8Myhn-z0U2N21QQJ प्रतापगढ़। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को...

भुपियामऊ: कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर हंगामा

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत...