पट्टी में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Date:

प्रतापगढ़। पट्टी थाना क्षेत्र के चरैया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। बर्थडे पार्टी में गए धर्मेंद्र सिंह का शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने पट्टी–पृथ्वीगंज मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपी युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे।

रविवार रात धर्मेंद्र सिंह को उनके एक दोस्त ने फोन कर पार्टी के लिए बुलाया था। रात करीब 11 बजे जब पत्नी दिव्या ने कॉल किया तो दोस्त ने फोन उठाकर कहा कि वे खाना खा रहे हैं। इसके बाद धर्मेंद्र घर नहीं लौटे। देर रात करीब 2:30 बजे गांव के तीन युवक और एक अज्ञात व्यक्ति धर्मेंद्र को गंभीर हालत में घर से लगभग 100 मीटर दूर छोड़कर चले गए।

परिजनों की सूचना पर एंबुलेंस बुलाकर धर्मेंद्र को सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र के चेहरे का बायाँ हिस्सा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे परिजन हादसे नहीं बल्कि हत्या की आशंका जता रहे हैं।

परिजनों ने उन्हीं तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिन्होंने उन्हें पार्टी में बुलाया था। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह सड़क जामकर प्रशासन से न्याय की मांग की।

#प्रयागराज #प्रतापगढ़ #पट्टी #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #PratapgarhNews #PattyNews #PoliceUpdate #LocalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छह वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत: रात से था लापता, शव मिलने से हड़कंप

प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में मंगलवार...

प्रतापगढ़: जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर डीएम सख्त, फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश

https://youtu.be/X_IjGDr3c9A?si=JXsyDf-S4tHCY4gJ प्रतापगढ़। जिला अस्पताल में अव्यवस्थित कार्यप्रणाली और दवा स्टोर...

SIR अभियान में प्रशासन एक्शन मोड में, प्रतापगढ़ में DM शिव सहाय अवस्थी का सख्त रुख

https://youtu.be/Ewv0tfD4pcQ?si=8Myhn-z0U2N21QQJ प्रतापगढ़। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को...